Indian Railway: ट्रेन चलाने से पहले हमेशा लोको पायलट का होता है टेस्ट, फेल हो गए तो बढ़ जाएगी मुसीबत

Indian Railway: भारतीय रेलवे में लोको पायलट का अहम रोल होता है। उन्हें अपनी ड्यूटी जॉइन करने से पहले हमेशा एक टेस्ट से गुजरना हता है। अगर इसमें फेल हो गए तो ड्यूटी करने से रोक दिया जाता है। लोको पायलट का अल्कोहल टेस्ट किया जाता है। इसे पास करने के बाद ही ट्रेन चलाने की अनुमति मिलती है

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railway: लोको पायलट को कोहरे, कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी या गर्म हवा के थपेड़ों के बीच सुरक्षित तरीके से ट्रेन चालना होता है।

Indian Railway: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसलिए इससे जुड़े नियमों का हम सभी को पालन करना चाहिए। जितना यात्रियों के लिए नियम बनाए गए हैं। उतना ही रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। ऐसे में ट्रेन को चलाने वाले लोको पायलट को हर बार ट्रेन चलाने से पहले एक टेस्ट से गुजरना होता है। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही उन्हें ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलती है। ट्रेन में लोको पायलट का अहम योगदान होता है। बिना इसके ट्रेन हिल भी नहीं सकती है।

दरअसल, लोको पायलट एक ट्रेन को कई सौ किलोमीटर लेकर जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं लोको पायलट का ट्रेन में क्या क्या काम होता है और हर बार ड्यूटी पर आने से पहले उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। जिसके बाद ही वो ट्रेन में बैठ सकते हैं।

ट्रेन चलाने से पहले लोको पायलट का टेस्ट


दरअसल, जब भी कोई लोको पायलट ट्रेन ले जाने के लिए तैयार होते हैं तो उन्हें कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। सबसे पहले लोको पायलट को अपनी अटेंडेंस से जुड़े काम करना होता है। इसके बाद उन्हे जिस ट्रेन को ले जाना है। उसके बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा उन्हें ट्रेन के रूट मैप आदि की पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाती है। इसके बाद उनका एल्कोहोल का टेस्ट (Breathalyzer test) होता है। उन्हें एक मशीन में फूंक मारकर टेस्ट करवाना होता है ताकि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर ट्रेन में ना चढ़ें। इस टेस्ट में पास होने के बाद ही लोको पायलट को ट्रेन का इंजन शुरू करने की इजाजत मिलती है। नियम के अनुसार ड्यूटी ज्‍वाइन करने से आठ घंटे पहले ड्रिंक नहीं करनी चाहिए।

Indian Railways: चीते की रफ्तार से फर्राटा भरती हैं भारत की ये ट्रेनें, बेहद कम समय में यात्रा होती है खत्म

टेस्ट में फेल होने पर हो सकती है कार्रवाई

अगर कोई लोकोपायलट ऑन ड्यूटी ड्रिंक करता है और ब्रेथ इनलाइजर टेस्‍ट एल्‍कोहल पाया जाता है तो यूरिन और ब्‍लड की जांच कराई जा सकती है। रिपोर्ट तय मानकों के अनुसार नहीं आने पर लोको पायलट को चार्जशीट दे दी जा सकती है। इसके साथ ही कार्रवाई हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।