Credit Cards

Ram Mandir: रामलला की आरती घर बैठे देखें, दूरदर्शन ने शुरू किया प्रसारण

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में भक्तों का उत्साह चरम पर दिख रहा है। लगातार भक्तों का हुजूम अयोध्या पहुंच रहा है। प्रभु रामलला की आरती के समय भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हालांकि अब यह आरती आप घर बैठे भी देख सकते हैं। दूरदर्शन ने इसका प्रसारण शुरू कर दिया है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: दूरदर्शन पर रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण सुबह 6:30 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के जरिए रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भक्तों का सैलाब कम नहीं हो पा रहा है। रोजाना लाखों लोग प्रभु श्रीराम के धाम पहुंच कर प्रभु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से भक्तों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। प्रभु रामलला की आरती में भी शामिल होने को लेकर भक्त काफी उत्साहित रहते हैं। अब भक्त रामलला की आरती में घर बैठे शामिल हो सकते हैं। इसके लिए दूरदर्शन ने प्रसारण शुरू कर दिया है। दूरदर्शन रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण किया जाता है।

इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। चैनल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी। अब हर दिन होंगे प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन! देखिए अयोध्या में श्री रामलला मंदिर से नित्य आरती का लाइव प्रसारण, प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे सिर्फ डीडी नेशनल पर।' अब हर कोई रोजाना फ्री में रामलला की आरती के दर्शन कर सकेंगे।


अयोध्या में प्रभु रामलला का रोजाना नियमित दर्शन सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाता है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या को आरती में नियंत्रित करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पास की व्यवस्था की गई है। भक्त केवल लाइन में लगकर आरती में भाग नहीं ले सकते हैं। सामान्य तौर पर हर रोज रामलला की छह आरती होती है। इसमें सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12:00 बजे राजभोग आरती, दोपहर 2:00 बजे उठना आरती, शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 10:00 बजे शयन आरती होती है।

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत सहित अन्य सितारों के वीडियो सामने आए। जिसे वह सभी राम के रंग में नजर आए थे। वहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। इन सभी सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं।

Ram Mandir: केजरीवाल और भगवंत मान 12 फरवरी को जाएंगे अयोध्या, परिवार के साथ रामलला का करेंगे दर्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।