Sholay Starcast Salary: फिल्म शोले के लिए अमिताभ और धमेंद्र को कितने मिले पैसे? यहां जानिए पूरी डिटेल

Sholay Starcast Salary: साल 1975 में आई रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' ने देश भर में धमाल मचा दिया था। ज भी इस फिल्म को याद किया जाता है। फिल्म ने बंपर कमाई की थी। इस फिल्म के लीड एक्टर्स अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र के साथ ही इस फिल्म के मुख्य विलेन 'गब्बर सिंह' ने भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Sholay Starcast Salary: शोले फिल्म में अमजद खान को 50,000 रुपये दिए गए थे।

Sholay Starcast Salary: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में आईं। कुछ ऐसी फिल्में आई हैं, जिनका आज तक रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। बॉलीवुड की एक ऐसी ही ब्लॉक बस्टर फिल्म शोले है। जिसके डॉयलॉग आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। 1975 में आई इस फिल्म को आज भी लोग देखना नहीं भूलते हैं। बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाली फिल्म शोले में कई दिग्गजों ने अहम किरदार निभाए। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमजद खान जैसे दिग्गजों के नाम शामिल है। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उस दौर में इन दिग्गजों को कितने पैसे दिए होंगे।

फिल्म में जय-वीरू की दोस्ती से लेकर इंस्पेक्टर ठाकुर बलदेव सिंह की दुखद पारिवारिक आपदा तक... बॉलीवुड के इतिहास में और कई दिलचस्प रिवेंज ड्रामा देखने को मिला। गब्बर, ठाकुर, जय-वीरू और बसंती किरदारों ने फिल्म में जान फूंक दी थी। आज भी इनके किरदार आम जनमानस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन को मिले 1 लाख रुपये


उस दौर में ये फिल्म 3 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई 'शोले' फिल्म भारत के 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी। 25 हफ्तों से ज्यादा समय तक फिल्म दिखाई गई। देशभर में 25 करोड़ टिकट बिके और सिर्फ भारत में 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरू' का किरदार को निभाने वाले धर्मेंद्र को 1.50 लाख रुपये मिले थे। ठाकुर बलदेव सिंह' का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार को 1.25 लाख रुपये मिले थे। वहीं 'जय' के किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन को संजीव कुमार से भी कम पैसे मिले थे। अमिताभ को उस समय 1 लाख रुपये दिए गए थे।

Rose Day 2024: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे गुलाब, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

शोले में हेमा मालिनी को कितने रुपये मिले?

इसी तरह हेमा मालिनी ने 'बसंती' का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए 75,000 रुपये मिले थे। वहीं गब्बर सिंह' यानी अमजद खान को 50,000 रुपये मिले थे। बताया जा रहा है कि जया भादुड़ी को 35,000 रुपये दिए गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।