ना जोरदार डीजे ना ढोल-नगाड़ा, बिना किसी शोर के ऐसे निकाली गई साइलेंट बारात, वीडियो वायरल

बारात रवाना हो और उसमें शोर ना हो ये तो नामुमकिन है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में बिना ज्यादा शोर के साइलेंट बारात निकाली जा रही है। लोगों ने कानों में हेडफोन पहन रखे हैं। सभी सज-धज कर अपने-अपने फेवरेट गाने की धुन पर नाच रहे हैं-

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 10:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
@shefooodie के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

कोई भी भारतीय शादी बिना ताम-झाम वाली इंडियन शादी के बिना अधूरी है। बारात जब सड़कों से गुजरती है तो हर गिली मोहल्ले में खबर फैल जाती है। आखिर डीजे-ढोल और लोगों के खुशी में नाचने की आवाजें सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। इतने सारे शोर के बीच अब एक अनोखी शादी सामने आई है। साइलेंट क्लब के कॉनसेप्ट के बाद अब मार्केट में साइलेंट बारात का जमाना आ गया है। ऑनलाइन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे सभी बारातियों ने कान में हेडफोन्स पहन रखे हैं।

बिना शोर वाली बारात का वीडियो

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवांगी शिवहरे ने शेयर किया है। क्लिप में सभी नाच रहे हैं और वो भी बिना किसी एयर पॉल्युशन के। ना कोई डीजे है ना ही जोरदार बीट्स। सभी अपने-अपने गानों की धुन पर थिरक रहे हैं। ये एक न्यू एज कॉनसेप्ट है जहां लोग बिना किसी शोर-शराबे के बारात को एन्जॉय कर सकते हैं।


मालदीव पर लोगों का फूटा गुस्सा, EaseMyTrip ने बंद की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, दिया यह संदेश

जब इलेक्ट्रिक बाइक पर निकाली गई बारात

जबसे वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया गया है इस 19.8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिन पहले बेंगलुरु में आया था। जहां दूल्हा महंगी गाड़ी और घोड़ी पर ना बैठकर Yulu बाइक पर बारात के साथ शादी के लिए निकला था। इलेक्ट्रिक बाइक से निकाली गई ये बारात भी अपने आप में मिसाल थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।