Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव कब और कितने चरणों में होगा, चेक कीजिए सीटों की पूरी लिस्ट
Lok Sabha Election 2024 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। 2019 का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुआ
Lok Sabha Election 2024 Dates: देश में आम चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सात चरणों में चुनाव होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। साथ ही देशभर में नतीजे चार जून को आएंगे और देश को नई सरकार मिल जाएगी। तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आगामी चुनावों में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता वोट डालने के पात्र होंगे, जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी।
महत्वपूर्ण चुनाव अलग-अलग राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करेंगे और देश को अगले पांच सालों के लिए नई सरकार देंगे। लगभग 97 करोड़ लोग 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर आगामी चुनावों में वोट डालने के पात्र हैं।
चरण
तारीख
राज्य
सीट
पहला चरण
19 अप्रैल 2024
21
102
दूसरा चरण
26 अप्रैल 2024
13
89
तीसरा चरण
7 मई 2024
12
94
चौथा चरण
13 मई 2024
10
96
पांचवां चरण
20 मई 2024
08
49
छठा चरण
25 मई 2024
07
57
सातवां चरण
1 जून 2024
08
57
किस राज्य में कब-कब होगा मतदान?
पहला चरण: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी
छठा चरण: बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली
सातवां चरण: बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़
2019 में कब हुए चुनाव?
2019 का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुआ, जिसके परिणाम चार दिन बाद घोषित किए गए। पिछली बार देश में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे।
चरण
तारीख
राज्य
सीट
पहला चरण
11 अप्रैल 2019
20
91
दूसरा चरण
18 अप्रैल 2019
13
97
तीसरा चरण
23 अप्रैल 2019
14
115
चौथा चरण
29 अप्रैल 2019
09
71
पांचवां चरण
06 मई 2019
07
51
छठा चरण
12 मई 2019
07
59
सातवां चरण
19 मई 2019
08
59
पिछले संसदीय चुनाव में BJP ने 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं जुटा सकी। 2024 के संसदीय चुनावों को विपक्षी I.N.D.I.A. गुट के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
News18 मेगा ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA आगामी चुनावों में "ऐतिहासिक जनादेश" की ओर बढ़ रहा है। ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि NDA 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीटें जीतने के लिए तैयार है, जबकि अकेले बीजेपी ने रिकॉर्ड 350 सीटें हासिल की हैं।
BJP और कांग्रेस के अलावा, TMC, SP, AIADMK, DMK, JDU, BSP, AAP, TDP, YSR कांग्रेस, शिव सेना और NDP जैसे क्षेत्रीय दल भी अपने-अपने राज्यों से मैदान में थे।