Lok Sabha Elections 2024: BJP की पहली लिस्ट में दिल्ली से पांच उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

Lok Sabha Elections 2024: केंद्र शासित प्रदेश में सात लोकसभा सीट हैं- नई दिल्ली, चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली। 2019 के आम चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी सात सीटें जीतकर दिल्ली में क्लीन स्वीप किया। पार्टी को कुल वोटों में से 56.9 फीसदी वोट मिले

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: BJP ने नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, तो उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट दिया

Lok Sabha Elections 2024: जैसे-जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, दिल्ली (Delhi) का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। इस बार के समीकरण पिछले चुनाव से काफी अलग हैं। जहां अब तक राजधानी में BJP, AAP और कांग्रेस के बीच चुनावी लड़ाई होती थी, तो इस बार ये लड़ाई BJP और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बीच होगी। यानि NDA और विपक्ष के I.N.D.I.A. गुट के बीच ही मुकाबला देखने को मिलेगा। BJP ने शनिवार को दिल्ली की सात में से पांच लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने मौजूदा सांसद - मीनाक्षी लेखी, हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पर भरोसा जताया है। उन्हें नई दिल्ली लोकसभा सीट से और निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

दक्षिणी दिल्ली की पूर्व मेयर और BJP की दिल्ली इकाई की महासचिव कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी। सहरावत को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और दो बार के निवर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा की जगह टिकट दिया गया है। सहरावत जाट समुदाय से हैं।


BJP ने फिलहाल पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। एक और आश्चर्यजनक कदम में BJP ने दक्षिण दिल्ली से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी के बजाय दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को इस सीट से टिकट दिया। रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए यहां देखे BJP की पूरी लिस्ट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली मनोज तिवारी
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत
दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने पश्चिम बंगाल की 20 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पहली लिस्ट में देखें किसको कहां से मिला टिकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।