एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात शुरू हो गई है।

अपडेटेड Jun 09, 2018 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री चीन में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर होटेल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने भी लोगों को मायूस नहीं किया वो उनसे मिलने पहुंच गए और कुछ बच्चों के सिर पर हाथ भी रखकर उनसे बात भी की। उन्होंने बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए। कल प्रधानमंत्री शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस बैठक में मध्य एशिया के भी कई देश शामिल होंगे जिसमें आपसी सम्बन्धों के साथ साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।