Adani Power में दो प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयरों की बढ़ गई खरीदारी

Adani Group News: अदाणी पावर (Adani Power) में प्रमोटर ने हिस्सेदारी बढ़ाई तो शेयरों की खरीदारी भी बढ़ गई। इंट्रा-डे में बीएसई पर आज इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी उछल गए। अदाणी पावर में हाल-फिलहाल में प्रमोटर्स ने दूसरी बार हिस्सेदारी बढ़ाई है। इससे पहले सितंबर में दो प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी खरीदी थी। चेक करें किस प्रमोटर्स ने सितंबर के शुरुआत में और अब हिस्सेदारी खरीदी है?

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर तिमाही में प्रमोटर्स की Adani Power में 70.02 फीसदी हिस्सेदारी थी। सितंबर तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट की इसमें 36.86 फीसदी और फ्लोरिश ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट की 11.46 फीसदी हिस्सेदारी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group News: अदाणी पावर (Adani Power) में प्रमोटर ने हिस्सेदारी बढ़ाई तो शेयरों की खरीदारी भी बढ़ गई। इंट्रा-डे में बीएसई पर आज इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी उछल गए थे। प्रमोटर्स की बात करें तो आर्डोर इनवेस्टमेंट होल्डिंग (Ardour Investment Holding) और एमर्जिंग मार्केट इनवेस्टमेंट डीएमसीसी ने 26 सितंबर से 16 नवंबर के बीच कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस खुलासे पर अदाणी पावर के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और इंट्रा-डे में 1.46 फीसदी उछलकर 393.05 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.66 फीसदी की मजबूती के साथ 389.95 रुपये (Adani Power Share Price) पर है।

    खुले बाजार में लेन-देने के जरिए बढ़ाई हिस्सेदारी

    अदाणी पावर के दोनों प्रमोटर्स ने खुले बाजार में लेन-देन के जरिए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। Ardour Investment ने 7.42 करोड़ शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 1.93 फीसदी बढ़ा ली है। वहीं Emerging Market Investment DMCC ने 50 लाख शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 0.13 फीसदी बढ़ा ली है। शेयरों की यह खरीदारी 26 सितंबर से 16 नवंबर के बीच हुई है। सितंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से Ardour Investment की अदाणी पावर में 0.80 फीसदी और Emerging Market Investment DMCC की 5.61 फीसदी हिस्सेदारी थी।


    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों से कमाई का मौका, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

    हाल में दूसरी बार Adani Power में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी

    अदाणी पावर में हाल-फिलहाल में प्रमोटर्स ने दूसरी बार हिस्सेदारी बढ़ाई है। इससे पहले सितंबर में फोर्टिट्यूड ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट और एमर्जिंग मार्केट इनवेस्टमेंट DMCC ने हिस्सेदारी खरीदी थी। 5 सितंबर से 21 सितंबर के बीच Fortitude Trade and Investment ने खुले बाजार में लेन-देन के जरिए इसके 6.59 करोड़ शेयर खरीदे जो 1.71 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। सितंबर तिमाही में प्रमोटर्स की इसमें 70.02 फीसदी हिस्सेदारी थी। सितंबर तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से एसबी अदाणी फैमिली ट्रस्ट की इसमें 36.86 फीसदी और फ्लोरिश ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट की 11.46 फीसदी हिस्सेदारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।