Banking Stocks: यूबीएस ने 24% बढ़ाया टारगेट प्राइस, Rekha Jhunjhunwala का यह स्टॉक पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: इस प्राइवेट बैंक के शेयर रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में लंबे समय से शामिल हैं। आज इसने धमाल मचा दिया। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस 24% बढ़ाया तो निवेशक चहक उठे और शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। चेक करें कि क्या यह बैंकिंग स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है? और इसका टारगेट प्राइस अब क्या है?

अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल प्राइवेट सेक्टर लेंडर फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल प्राइवेट सेक्टर लेंडर फेडरल बैंक के शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया तो निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयरों की खरीदारी करने लगे जिससे भाव तेजी से ऊपर चढ़ गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.63% की बढ़त के साथ ₹265.40 (Federal Bank Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.95% उछलकर ₹266.25 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

करीब 9 महीने पहले 3 मार्च 2025 को यह ₹172.95 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस प्रकार महज 9 महीने में यह 53.94% उछलकर आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। आगे की बात करें तो ओवरऑल इसे कवर करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 35 ने इसे खरीदारी, 13 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।

UBS ने क्यों बढ़ाया Federal Bank का शेयर प्राइस?


यूबीएस ने फेडरल बैंक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹250 से बढ़ाकर ₹310 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि फेडरल बैंक के ऑपरेटिंग ट्रेंड्स में सुधार मीडियम टर्म में बैंक के लिए और तेज होने वाली है। यूबीएस को उम्मीद है कि फेडरल बैंक की क्रेडिट लागत सितंबर 2025 तिमाही में 15 बेसिस प्वाइंट्स गिरने के बाद अब स्थिर रहेगी। हालांकि यूबीएस का यह भी कहना है कि बैलेंस शीट के लगातार रेशनलाइजेशन और हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती के चलते आने वाले समय में ग्रोथ और मार्जिन में कमी आ सकती है। फेडरल बैंक के शेयर अभी वित्त वर्ष 2027 की अनुमान बुक वैल्यू के मुकाबले 1.5x भाव पर हैं और अगर इसमें कैपिटल रेज यानी पूंजी जुटाने को भी शामिल कर लिया जाए तो 1.4 गुना भाव पर है। यूबीएस का कहना है कि RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) के मामले में इसका प्रोफाइल बेहतर है लेकिन लोन ग्रोथ गैप मीडिया टर्म में सुस्त हो सकती है।

Rekha Jhunjhunwala की फेडरल बैंक में कितनी होल्डिंग?

सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से फेडरल बैंक में 100% पब्लिक शेयरहोल्डर्स हैं 2.42% हिस्सेदारी रेखा झुनझुनवाला की है। रेखा के पास इसके 5,90,30,060 शेयर हैं। इसके अलावा एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की 7.02%, एसबीआई म्यूचुअल फंड की 2.85%, कोटक म्यूचु्अल फंड की 1.81% और आईसीआईसीआई प्रू म्यूचुअल फंड की 1.32% समेत 47 म्यूचूअल फंड्स की 37.52% होल्डिंग है। साथ ही एलआईसी की 9.25% होल्डिंग समेत 27 इंश्योरेंस कंपनियों की 9.25% तो 13 बैंकों की 0.08% होल्डिंग है।

Stocks in Focus: मैनेजमेंट के रुझान पर ब्रोकरेजेज बुलिश, फटाक से 3% उछल पड़ा यह शेयर, आपके पास है?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।