Hot Stocks: 25 जनवरी को मंथली एक्सपायरी डे पर निफ्टी50 एक अस्थिर सत्र के अंत में फिसल गया और 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। लगातार दूसरे सप्ताह निफ्टी में गिरावट रही। वर्तमान सप्ताह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सप्ताह में बजट 2024 पेश किया जाने वाला है। बजट घोषणाएं आम तौर पर बाजार की दिशा निर्धारित करती है। एंजेल वन में वाइस प्रेसिडेंट-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि बजट सप्ताह अस्थिरता के लिए जाना जाता है। किसी भी निगेटिव सरप्राइज की स्थिति में निफ्टी 20800 या 20500 तक गिर सकता है। चव्हाण की ओर से शॉर्ट टर्म के लिए एक स्टॉक खरीदने और एक स्टॉक बेचने की सलाह है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे दो स्टॉक...
Samvardhana Motherson International: Buy | LTP: Rs 115.4 | Stop-Loss: Rs 109 | Target: Rs 121 | Return: 5 percent
Samvardhana Motherson International का शेयर हाल के दिनों में स्थिर रहा है, लेकिन चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बीच गुरुवार, 25 जनवरी को जबरदस्त ब्रेकआउट हुआ, जिससे इस स्टॉक में जबरदस्त ताकत का पता चलता है। हम कीमतों को 2 साल के हाई पर कारोबार करते हुए देख सकते हैं और वे एक ऐसे जोन में प्रवेश कर चुकी हैं ,जहां तत्काल भविष्य में कम चुनौतियां दिखाई दे रही हैं। चूंकि कीमतों में उछाल के साथ-साथ मजबूत वॉल्यूम भी है, इसलिए स्टॉक में 121 रुपये के ट्रेडिंग टारगेट के लिए 113 रुपये तक की गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह है। स्टॉप लॉस 109 रुपये पर रखा जा सकता है।
Jubilant Foodworks: Sell | LTP: Rs 508.25 | Stop-Loss: Rs 527 | Target: Rs 493 | Return: 3 percent
पिछले चार सप्ताह से यह शेयर गिरावट के दौर में है। इतने कम समय में इसमें पहले ही लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है और अब यह 506 रुपये के अपने प्रमुख सपोर्ट जोन तक पहुंच गया है, जो 200-डे एसएमए के साथ मेल खाता है। हालांकि जिस तरह से गुरुवार के सत्र में कीमतों में गिरावट आई, यह सपोर्ट अब खतरे में है। स्टॉक में आने वाले सप्ताह में किसी बड़े सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए 493 रुपये के निकट अवधि के टारगेट के लिए 512-514 रुपये के आसपास इस शेयर को बेचने की सलाह है। स्टॉप-लॉस को 527 रुपये पर रखने की जरूरत है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।