निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत, कौन से हैं बिग स्टॉक्स जिन पर रहे निवेशकों की नजर

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें किसी चाल को पकड़ने की कोशिश ना करें। ज्यादातर चाल फर्जी ब्रेकडाउन/ब्रेकआउट वाली होंगी। बैंक निफ्टी को 46,550 के करीब खरीदें और उसमें 46,450 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसे 46,750 के करीब बेचें और इसमें 46,850 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HPCL का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। क्रूड कीमतों में नरमी आई है। पेट्रोल, डीजल रेट के बाद की गिरावट थमने के संकेत हैं। अब शेयर में और गिरावट की आशंका नहीं है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मंगलवार को सेंसेक्स 361.64 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 72,470.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 92.10 अंक या 0.42 प्रतिशत टूट कर 22,004.70 पर बंद हुआ। आज के निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के लिए रेंज 21,900-22,100 के बीच नजर आ रही है। इसे 21,950 के करीब खरीदें और स्टॉपलॉस 21,900 के स्तर पर रखें। इंडेक्स में 22,050 के करीब बिकवाली करनी चाहिए। इसमें स्टॉपलॉस 22,100 के स्तर पर लगाएं। इंडेक्स में बड़ी रेंज 21,800-22,200 के स्तर पर दिख रही है। इसके 22,200 के ऊपर या 21,800 के नीचे बंद होने पर ही मार्केट में ट्रेंड लौटेगा। तब तक निफ्टी एक रेंज में रहेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में 1:1 रिस्क रिवॉर्ड रेशियो के साथ दोनों ओर ट्रेड करना चाहिए। एक बार बाजार ट्रेंड दिखा दे तो पूरी ताकत से उसी ओर पोजिशन लें। एक बार ट्रेंड साफ होने पर निफ्टी 500-800 प्वाइंट की चाल दिखा सकता है

    बैंक निफ्टी पर रणनीति


    बैंकिंग इंडेक्स पर अनुज ने कहा कि बैंक निफ्टी की आज मंथली एक्सपायरी है। लिहाजा HDFC बैंक पर फोकस रखना चाहिए। HDFC बैंक 52 हफ्ते के निचले स्तर से सिर्फ 4% दूर है। बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट जोन 46,450-46,550 के स्तर पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस जोन 46,750-46,850 के लेवल पर नजर आ रहा है।

    मंथली एक्सपायरी से पहले 21878 का लेवल टूटा तो दिखेगी तेज गिरावट- वीरेंद्र कुमार

    उन्होंने कहा कि इस रेंज को ट्रेड करें। किसी चाल को पकड़ने की कोशिश ना करें। ज्यादातर चाल फर्जी ब्रेकडाउन/ब्रेकआउट वाली होंगी। बैंक निफ्टी को 46,550 के करीब खरीदें और उसमें 46,450 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसे 46,750 के करीब बेचें और इसमें 46,850 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। पिछले कुछ दिन ऑप्शंस राइटर्स के नाम रहे हैं।

    आज के बिग स्टॉक्स

    ABB

    अनुज ने कहा कि एबीबी पर नजर रखना चाहिए। UBS ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसका लक्ष्य 40% बढ़ाकर 7550 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी क्षमता विस्तार पर फोकस कर रही है।

    HPCL

    ये तेल स्टॉक आज फोकस में रहेगा। क्रूड कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट का भाव 85 डॉलर/bbl के पास पहुंच गया है। पेट्रोल, डीजल रेट के बाद की गिरावट थमने के संकेत हैं। अब शेयर में और गिरावट की आशंका नहीं है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।