Nifty Strategy Today- निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22053-22109 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22159-22207/22241 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला सपोर्ट 21936-21878 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 21841-21805/21761 के स्तर पर नजर आ रहा है। फिलहाल इंडेक्स ऑप्शन राइटर्स और एवरेजेज की रेंज में फंसा है। वहीं DIIs के सपोर्ट से गिरावट सीमित है। FIIs की इंडेक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स मे 22100 पर पहले कॉलराइटर, फिर 22200-22300 पर नजर आ रहे हैं। इसका 10 DEMA 22053 पर और 20 DEMA 22109 पर दिख रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में पुट राइटर्स 22000 और फिर 21900 पर दिख रहे हैं। इसमें 21878 के स्तर पर 50 DEMA है। ट्रेडिंग की रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस के कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर EXIT/शॉर्ट करने का जोन है। मंथली एक्सपायरी से पहले अगर 21878 का लेवल टूटा तो तेज गिरावट नजर आ सकती है। वहीं नई तेजी के लिए इंडेक्स का 22109 पार होना जरूरी है।
बैंकिंग इंडेक्स पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46735-46809 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 46962-47069/47210 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46509-46423 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस
46257-46157 के लेवल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि इंडेक्स ऑप्शन राइटर्स और एवरेजेज की रेंज में फंसा है। इसमें 46800-46900-47000 पर कॉल राइटर्स हावी दिख रहे हैं। 46500-46400-46300 और 46000 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। HDFC बैंक में मोमेंटम नहीं होना इस समय की सबसे बड़ी दिक्कत है। इसकी ओपनिंग पर नजर रखना चाहिए।
वीरेंद्र ने कहा कि बेस-1 या बेस-2 शॉर्ट का नहीं खरीदारी का जोन है। बेस-1 या बेस-2 के सभी लॉन्ग सौदों के लिए EXIT जोन 46809-46962 पर नजर आ रहा है। इंडेक्स के 46962 के ऊपर टिकने के बाद ही नई तेजी देखने को मिल सकती है। एग्रेसिव ट्रेडर्स पहले रेजिस्टेंस पर शॉर्ट की संभावना तलाशें, लेकिन सावधान रहें।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)