Trade setup for today : आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद
Trade setup : निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 21,900 पर मजबूत सपोर्ट और ऊपर की तरफ 22,150-22,200 रजिस्टेंस दिख रहा है। यह रजिस्टेंस टूटने पर ही निफ्टी में नई तेजी देखने को मिलेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 7:17 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर, पिछले कारोबारी दिन जिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया, उनमें आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, जेके सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, केनरा बैंक और विप्रो शामिल हैं।
Trade setup: आने वाले कारोबारी सत्रों में भी बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। निफ्टी 50 इंडेक्स को ऊपरी स्तरों 22,100-22,200 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। जबकि इसके लिए तत्काल सपोर्ट 21,900 पर हो सकता है। इसके बाद 21,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि इस जोन के ऊपरी या निचले किसी भी छोर से आने वाला ब्रेकआउट बाजार की दिशा साफ करेगा।
26 मार्च को, बीएसई सेंसेक्स 362 अंक गिरकर 72,470 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक गिरकर 22,005 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो पिछले दिन की कैंडल के भीतर ही बना है। इससे संकेत मिलता है कि अभी कुछ और कारोबारी सत्रों में बाजार एक दायरे में ही घूमता रह सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 21,900 पर मजबूत सपोर्ट और ऊपर की तरफ 22,150-22,200 रजिस्टेंस दिख रहा है। यह रजिस्टेंस टूटने पर ही निफ्टी में नई तेजी देखने को मिलेगी। उनका मानना है कि निफ्टी का ओवरऑल लॉन्ग टर्म चार्ट पैटर्न पॉजिटिव बना हुआ है। इससे निकट अवधि में तेजी की संभावना के संकेत मिल रहे हैं।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,056 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,086 और 22,134 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,961 फिर 21,931और 21,883 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,738 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,799 और 46,899 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 46,540 फिर 46,479 और 46,380 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
मंथली बेसिस पर 22,500 की स्ट्राइक पर 1.02 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 32.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर 1.1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Bharti Airtel, IndusInd Bank, Hindustan Unilever, Mahindra & Mahindra और ICICI Lombard General Insurance Company जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
50 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 50 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें MCX India, Metropolis Healthcare, Ambuja Cements, Nestle India और Polycab India के नाम शामिल हैं।
26 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Coromandel International, Sun TV Network, Dabur India, Bata India और Bharti Airtel के नाम शामिल हैं।
41 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें ICICI Lombard General Insurance Company, JK Cement, Hero MotoCorp, Canara Bank और Wipro के नाम शामिल हैं।
67 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Ipca Laboratories, ICICI Prudential Life Insurance Company, Mahanagar Gas, Navin Fluorine International और Tata Chemicals के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।