बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं, अच्छे वैल्यूशन वाले छोटे बैंकों में निवेश के मौके : ज्योतिवर्धन जयपुरिया

ज्योतिवर्धन जयपुरिया ने कहा कि छोटे बैंक जिनके वैल्यूशन सस्ते हैं उनमें निवेश के मौके दिख रहे हैं। रिटेल बैंक की तुलना में कॉरपोरेट बैंक ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं। बाजार में प्राइस और टाइम दोनों करेक्शन देखने को मिल सकता है। प्राइस करेक्शन की तुलना में टाइम करेक्शन ज्यादा रहेगा। बीच-बीच में 2-4 फीसदी प्राइस करेक्शन आ सकता है

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 6:02 PM
ज्योतिवर्धन जयपुरिया ने कहा कि एक फॉल आ चुका है। इससे मिडकैप-स्मॉलकैप के वैल्युशएन कुछ बेहतर हुए हैं

बिग मार्केट वॉयस में बाजार पर बात करने के लिए सीएनबीसी-अवाज के साथ हैं वैलेंटिस एडवाइजर्स (Valentis Advisors) के संस्थापक और एमडी ज्योतिवर्धन जयपुरिया। इनके पास इक्विटी मार्केट का साढ़े तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। जयपुरिया जी देश के टॉप स्ट्रैटेजिस्ट में गिने जाते हैं। ज्योतिवर्धन जी ने डीएसपी मेरिल लिंच (DSP Merrill Lynch) की रिसर्च टीम को लीड किया है। इन्होंने 8 साल तक ICICI के साथ भी काम किया है। ज्योतिवर्धन IIM अहमदाबाद से MBA की डिग्री हासिल की है। आइये उनसे जानते हैं कि मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है।

रिटेल बैंक की तुलना में कॉरपोरेट बैंक ज्यादा अच्छे

प्राइवेट बैंकों पर बात करते हुए ज्योतिवर्धन जयपुरिया ने कहा कि छोटे बैंक जिनके वैल्यूशन सस्ते हैं उनमें निवेश के मौके दिख रहे हैं। रिटेल बैंक की तुलना में कॉरपोरेट बैंक ज्यादा अच्छे दिख रहे हैं। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार इस समय कंसोलीडेशन के चरण में हैं। बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं है। बाजार में प्राइस और टाइम दोनों करेक्शन देखने को मिल सकता है। प्राइस करेक्शन की तुलना में टाइम करेक्शन ज्यादा रहेगा। बीच-बीच में 2-4 फीसदी प्राइस करेक्शन आ सकता है। अगर ग्लोबल मार्केट में करेक्शन आता है तो भारतीय बाजार में भी करेक्शन आएगा। भारतीय बाजार में गिरावट की कोई बड़ी घरेलू वजह नहीं दिख रही है।


Market outlook: 22000 के नीचे फिसला निफ्टी, जानिए 27 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मिडकैप-स्मॉलकैप के वैल्युशएन कुछ बेहतर हुए

ब्रॉडर मार्केट पर बात करते हुए ज्योतिवर्धन जयपुरिया ने कहा कि एक फॉल आ चुका है। इससे मिडकैप-स्मॉलकैप के वैल्युशएन कुछ बेहतर हुए हैं। मिडकैप-स्मॉलकैप के वैल्युशएन पहले महंगे थे लेकिन अब ये अच्छे लग रहे हैं। इसको देखते हुए वैलेंटिस एडवाइजर्स ने इस सेगमेंट में खरीदारी की है। अगर आगे 1-2 गिरावट और आती है तो और खरीदारी करने की योजना है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।