1 नवंबर से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, फेस्टिव सीजन में जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules From 1st November 2023: अक्‍टूबर का महीना खत्म होने में कम समय बचा है। ऐसे में 1 नवंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएगा, जिसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होता है। हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय की जाती है। हर महीने की एक तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
1 नवंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएगा, जिसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होगा।

New Rules From 1st November 2023: अक्‍टूबर का महीना खत्म होने में कम समय बचा है। ऐसे में 1 नवंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएगा, जिसका सीधा असर आपके घर के बजट पर होता है। हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय की जाती है। हर महीने की एक तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। साथ ही ई-चालान और कुछ प्रोडक्ट के इंपोर्ट के नियम भी बदल जाएंगे। आइए जानते हैं 1 नवंबर से बदलने वाले इन नियमों के बारे में..

रसोई गैस के दाम 

एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर, सीनएनजी और पीएनजी के दाम हर महीने की पहली तारीख को तय किये जाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को नए दाम का ऐलान होता है। त्योहारों को देखने हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं क्योंकि इस समय में मांग बढ़ जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि सरकार कीमतों में बदलाव न करें।


ई-चालान

एनआईसी के मुताबिक सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनस को एक नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करने होंगे। जीएसटी अथॉरिटी ने ये फैसला सितंबर में लिया था।

इंपोर्ट को लेकर डेडलाइन

सरकार ने 30 अक्टूबर तक HSN 8741 केटेगरी के तहत आने वाले लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के इंपोर्ट पर छूट दी थी। अभी तक ये पता नहीं चला है कि 1 नवंबर से क्या होगा। सरकार ने इस पर कोई ऐलान नहीं किया है।

चालू कराएं बंद LIC पॉलिसी

अगर आपकी भी कोई LIC पॉलिसी बंद हो गई है तो उसे 31 अक्टूबर तक चालू कर लें। आप 31 अक्टूबर तक इसे फिर बिना किसी परेशानी के शुरू कर सकते हैं।

Embassy REIT : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने तेजी की जताई उम्मीद, चेक करें टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।