Embassy REIT : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने तेजी की जताई उम्मीद, चेक करें टारगेट प्राइस

ICICI सिक्योरिटीज Embassy Office Parks REIT पर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने 26 अक्टूबर 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इसे Buy रेटिंग दी है और 390 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 9:05 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Embassy Office Parks REIT के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Embassy Office Parks REIT के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म स्टॉक को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.11 फीसदी की तेजी देखी गई और यह शेयर 305.01 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस स्टॉक का 52-वीक हाई 358.60 रुपये और 52-वीक लो 288 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 28,911.71 रुपये हो गया है।

ब्रोकरेज की राय

ICICI सिक्योरिटीज Embassy Office Parks REIT पर बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने 26 अक्टूबर 2023 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इसे Buy रेटिंग दी है और 390 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है।


कैसे रहे तिमाही नतीजे

मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में Embassy Office Parks REIT का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़कर 889 करोड़ रुपये हो गया। एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार ऑपरेशन से रेवेन्यू एक साल पहले की अवधि में 857.12 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी ने यूनिटहोल्डर्स को 524 करोड़ रुपये के डिस्ट्रीब्यूशन की घोषणा की है।

एम्बेसी REIT के मैनेजर, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए 524 करोड़ या 5.53 रुपये प्रति यूनिट के डिस्ट्रीब्यूशन की घोषणा की।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Embassy Office Parks REIT के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 7 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक इसके निवेशकों को करीब 10 फीसदी का नुकसान हुआ है। पिछले एक साल में यह 11 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।