Credit Cards

Happy Republic Day 2024: क्या है गणतंत्र दिवस का महत्व, शेयर करें विशेज और कोट्स

Happy Republic Day 2024 Wishes Quotes: भारत 26 जनवरी शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। हर साल देश के नागरिक इस दिन को भव्यता और उत्साह के साथ मनाते हैं। समारोह में शानदार सैन्य और सांस्कृतिक प्रोग्राम होता है। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 9:39 AM
Story continues below Advertisement
भारत 26 जनवरी शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।

Happy Republic Day 2024 Wishes Quotes: भारत 26 जनवरी शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। हर साल देश के नागरिक इस दिन को भव्यता और उत्साह के साथ मनाते हैं। समारोह में शानदार सैन्य और सांस्कृतिक प्रोग्राम होता है। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। जबकि भारत को 1947 में औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता मिली लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके बाद भारत एक गणतंत्र घोषित होकर एक संप्रभु राज्य बन गया।

गणतंत्र दिवस समारोह राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल से, कर्तव्य पथ के साथ, इंडिया गेट के पीछे और ऐतिहासिक लाल किले तक आयोजित किया जाता है। अगर आप अपने परिवार और करीबी लोगों को देशभक्ति की शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।

1. दें सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है। हैप्पी रिपब्लिक डे

2. हर एक दिल में हिंदुस्तान है, राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है, भारत मां के बेटे हैं हम, इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है। गणतंत्र दिवस की बधाई


3. नशा तिरंगे की आन का है, उसकी शान का है, लहराएंगे यह तिरंगा, क्योंकि नशा हिंदुस्तान का है।

4. भारतीय होने पर करो गर्व,

मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,

देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,

हर घर में तिरंगा लहराओ।

5. विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

Microsoft Layoff : छंटनी की लहर में अब माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल, गेमिंग डिवीजन के कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।