Agriculture tips: आम के टिकोले गिरने से है परेशान? बस अपनाएं ये 2 ट्रिक्स, आंधी में भी नहीं गिरेंगे टिकोले

Agriculture tips: तेज हवा और आंधी तूफान के कारण आम के पेड़ों से टिकोले गिर रहे हैं, जिससे बागवानी पर बुरा असर पड़ा है। इस परिस्थिति में बचे हुए आम के टिकोले को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपायों की जरूरत है, ताकि वे गिरने से बच सकें और फसल की गुणवत्ता बरकरार रहे

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Agriculture tips: आम के फल फटने की समस्या भी आम है। इसके लिए बोरेक्स का स्प्रे एक प्रभावी उपाय हो सकता है।

इस साल आम के बागों में अच्छा मंजर दिखा, लेकिन तेज आंधी और तूफान ने किसानों को बड़ा झटका दिया। कई जगह आम के टिकोले गिर गए, जिससे बागवानी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। लेकिन, चिंता करने की जरूरत नहीं। कृषि विज्ञान केंद्र गंधार के कीट विशेषज्ञ डॉक्टर वाजिद हसन ने किसानों के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय सुझाए हैं, जिनसे आम के टिकोले गिरने से बचाए जा सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर न केवल आम की गिरावट को रोका जा सकता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतर रखी जा सकती है।

अगर आप भी आम की बागवानी से जुड़े हैं, तो इन टिप्स को अपनाकर अपने बाग का नुकसान कम कर सकते हैं और फसल को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए, जानते हैं विशेषज्ञ के सुझाए गए इन खास उपायों के बारे में

पोषक तत्वों का सही प्रबंधन


कृषि विज्ञान केंद्र गंधार के कीट विशेषज्ञ डॉक्टर वाजिद हसन ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आम के पेड़ों में पोषक तत्वों का प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों को मंजर दिखने के बाद पोषक तत्वों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए DAP, पोटास, यूरिया और गोबर की सड़ी खाद का उपयोग करना चाहिए। इसे सीजन में दो बार देना चाहिए, जिससे पेड़ को सही पोषण मिले और फल झड़ने की समस्या कम हो।

बोरोन स्प्रे का महत्व

जब आम का मंजर चने के आकार का हो, तब बोरोन का स्प्रे करना बेहद महत्वपूर्ण है। इसे 5 से 7 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से तैयार करके स्प्रे करें। इस स्प्रे से आम के टिकोले की गिरावट को रोका जा सकता है। ये तरीका विशेष रूप से फल की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है।

आम के फल को फटने से बचाने के उपाय

आम के फल फटने की समस्या भी आम है। इसके लिए बोरेक्स का स्प्रे एक प्रभावी उपाय हो सकता है। 5 से 7 ग्राम बोरेक्स को प्रति लीटर पानी में मिलाकर आम के पेड़ों पर स्प्रे करें। इससे न केवल फल गिरने की समस्या कम होगी, बल्कि फल के फटने की समस्या भी दूर होगी।

हॉपर से बचाव

हॉपर की समस्या आम में बहुत आम है। ये कीट डंठल से रस चूसकर पेड़ को कमजोर करता है, जिससे आम गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए किसानों को कृषि विशेषज्ञों से दवाइयों का सही स्प्रे करने की सलाह ली जानी चाहिए। इससे हॉपर की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है और टिकोले की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।

Mango Production: किन राज्यों में सबसे अधिक पैदा होता है आम, कौन-सी किस्में हैं मशहूर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।