पलामू के सगालिम गांव के किसान परमेंद्र कुमार ने पारंपरिक गन्ने की खेती छोड़कर पहली बार स्ट्रॉबेरी की आधुनिक खेती शुरू की है। यह कदम न केवल उनके लिए नया अनुभव है बल्कि पूरे प्रखंड में कृषि के बदलते स्वरूप को भी दर्शाता है। ग्रामीण इलाकों में अब किसान पारंपरिक फसलों से हटकर अधिक लाभकारी और नकदी वाली फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। परमेंद्र कुमार को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उद्यान विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन और प्रेरणा दी, जिससे उन्हें इस नई पहल में हिम्मत मिली। उन्होंने 2.5 एकड़ भूमि में स्ट्रॉबेरी की ऑर्गेनिक खेती की, जिसमें करीब 4 लाख रुपये की लागत आई।
