Credit Cards

26 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 March 2025 Panchang: आज 26 मार्च दिन बुधवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह बुधवार देर रात 01.43 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
26 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 26 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि बुधवार देर रात 01.43 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 03.29 बजे से शाम 05.00 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

26 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 26 मार्च 2025 को देर रात 01.43 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी।

धनिष्ठा नक्षत्र – 26 मार्च 2025 को देर रात 2.30 बजे तक।

सिद्ध योग - 26 मार्च 2025 को दोपहर 12.25 बजे तक।

आज (26 मार्च 2025) से पंचक की शुरुआत होगी। पंचक के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.27 बजे दोपहर 01.59 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.44 बजे से दोपहर 02.16 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 02.01 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.13 बजे से दोपहर 01.44 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.26 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.43 बजे से दोपहर 01.14 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 02.17 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 01.46 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.18 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.35 बजे

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले, इन 2 राशियों के लिए बना संकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।