Bhadra Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में भद्र राजयोग को पंचमहापुरुष योगों में से एक बेहद शुभ और शक्तिशाली योग माना गया है। यह योग मुख्य रूप से बुद्धि, व्यापार और संचार के कारक ग्रह बुध से संबंधित है। जब कुंडली में बुध ग्रह स्वयं की राशि मिथुन या अपनी उच्च राशि कन्या में स्थित होकर कुंडली के केंद्र भावों पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में बैठा हो, तब 'भद्र राजयोग' का निर्माण होता है। कुंडली के अलावा, यह योग गोचर ग्रहों की स्थिति में भी बनता है।
