Budh Nakshatra Parivartan: बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध नक्षत्र करने जा रहे हैं। यह ग्रह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में 11 जून 2026 को गोचर करेगा। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इस ग्रह के गोचर का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। लेकिन तीन राशियों के लिए यह बेहद शुभ माना जा रहा है। इस समय आर्द्रा नक्षत्र गोचर कर रहे बुध ग्रह 11 जून को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। यह गुरु का नक्षत्र है, जिसे शुभता और संपन्नता का कारक माना जाता है। इस गोचर से तीन राशियां सबसे ज्यादा लाभांवित होंगी। इनके लिए तरक्की, सफलता और सम्मान के नए रास्ते खुल सकते हैं। कई लोगों को इस समय राजयोग जैसे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
