Get App

Dwi Dwadash Yog: बुध-मंगल ने दुर्लभ द्विद्वादश योग बनाया, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी धन-संपत्ति

Dwi Dwadash Yog: मंगल और बुध ग्रह की विशेष स्थिति से दुर्लभ द्विद्वादश योग का निर्माण हुआ है। इसे ज्योतिष शास्त्र में प्रभावशाली और दुर्लभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से 4 राशियों के लिए शुभ ही शुभ होगा। इनकी किस्मत चमकेगी ओर धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2026 पर 8:00 AM
Dwi Dwadash Yog: बुध-मंगल ने दुर्लभ द्विद्वादश योग बनाया, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी धन-संपत्ति
इस योग का नाम द्विद्वादश योग है, जिसका निर्माण 8 अगस्त 2026 को हुआ है।

Dwi Dwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही उनके सामान्य संयोग और विशेष परिस्थियों में बनने वाले संयोग को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा ही एक संयोग बल और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह और बुद्धि, वाणि और कारोबार के कारक बुध ग्रह के बीच बना है। इस योग का नाम द्विद्वादश योग है, जिसका निर्माण 8 अगस्त 2026 को हुआ है।

इन दोनों ग्रहों का मिलन एक अत्यंत शुभ संकेत है, जो जातकों को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के नए रास्ते भी खोलेगा। ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश योग को दुर्लभ और प्रभावशाली योग माना गया है। यह 4 राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। यह दुर्लभ योग न केवल जातकों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करेगा, बल्कि करियर और आर्थिक क्षेत्र में भी अप्रत्याशित सफलता के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं कि यह शक्तिशाली योग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है।

इन 4 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत फलदायी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में निखार आएगा, जिससे करियर में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, नए वाहन की खरीदारी का सुख मिल सकता है।

मिथुन राशि : द्विद्वादश दृष्टि योग मिथुन राशि के लिए आय के नए स्रोत लेकर आ रहा है। बिजनेस में नए आइडियाज पर काम करना सफल होगा। विशेष रूप से मीडिया, आईटी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी, जिससे प्रमोशन या इंक्रीमेंट का रास्ता साफ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस दौरान आपकी बुद्धि और विवेक आपको कठिन परिस्थितियों में जीत दिलाएंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। साझेदारी में किए गए कार्यों से आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें