Get App

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल करेंगे शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश, 4 राशियों के जातकों की होगी छप्पर फाड़ कमाई और आएगी खुशहाली

Mangal Nakshatra Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल बहुत जल्द शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इस नक्षत्र में मंगल का प्रवेश 4 राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। आइए जानें कब होगा मंगल का यह गोचर और कौन सी हैं ये 4 राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 8:00 AM
Mangal Nakshatra Gochar:  मंगल करेंगे शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश, 4 राशियों के जातकों की होगी छप्पर फाड़ कमाई और आएगी खुशहाली
मंगल 24 सितंबर को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Mangal Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को उग्र और अग्नितत्व वाला ग्रह माना जाता है। इस ग्रह से प्रभावित जातक साहसी, पराक्रमी और बलवान माने जाते हैं। यह ग्रह जब किसी राशि या नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहता है। कुछ के लेकिन बहुत अच्छा, तो कुछ के सामान्य, जबकि कुछ अन्य के लिए ग्रहों की चाल बदलना कष्टकारी साबित होता है।

ऐसा ही एक बदलाव ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में 24 सितंबर 2026 को होने वाला है। मंगल ग्रह इस दिन पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं, जबकि देवगुरु बृहस्पति इसके अधिष्ठाता देवता माने जाते हैं। मंगल का इस नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है।

मंगल ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कब?

कर्क राशि में गोचर कर रहे मंगल 24 सितंबर को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 17 अक्टूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है। इसी राशि में गुरु पहले से मौजूद हैं और उनकी मौजूदगी के कारण मंगल के नकारात्मक प्रभाव में कमी और शुभ प्रभाव में वृद्धि का अनुमान जताया जा रहा है।

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि : मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए राहत और प्रगति लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें