Get App

Four Rajyog On 2026: नए साल बनेंगे 4 राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकती है नई नौकरी और बन रहे धनलाभ के योग

Four Rajyog On 2026: नए साल 2026 के लिए अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले साल में ग्रहों की दशा को लेकर ज्योतिषियों के अध्ययन शुरू हो चुके हैं। इनकी गणना के अनुसार, साल 2026 में चार राजयोगों का निर्माण होगा, जो तीन राशि वालों के लिए बहुत लकी साबित होगा। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 8:00 AM
Four Rajyog On 2026: नए साल बनेंगे 4 राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकती है नई नौकरी और बन रहे धनलाभ के योग
ग्रहों की चाल के आधार पर ज्योतिषियों का मानना है कि नए साल में चार राजयोग बनेंगे।

Four Rajyog On 2026: ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालती है। ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि इससे ग्रहों के राशि परिवर्तन से लेकर अच्छे-बुरे संयोग, अस्त और उदय स्थति आदि का पता चलता है। ग्रहों की चाल के आधार पर ज्योतिषियों का मानना है कि नए साल में चार राजयोग बनेंगे, जो सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। यह राजयोग हैं हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग और गजकेसरी राजयोग। इनमें से कुछ राशियों के लिए सफलता और धनलाभ के नए रास्ते भी बनेंगे। आइए जानें ये लकी राशियां कौन सी हैं

मकर राशि : चार राजयोगों का निर्माण मकर राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी होगा। इसके प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में खास तरक्की मिलेगी, नौकरीपेशा लोगों को नए काम करने का उत्साह मिलेगा। वहीं, इस समय पुराने निवेश या धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। इन राजयोगों के परिणामस्वरूप आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप तेजी से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए चार राजयोगों का बनना सकारात्मक सकारात्मक हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में बढ़ोत्तरी होगी और नए स्रोत भी बन सकते हैं। निजी और पेशेवर जिंदगी में भी भग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के जीवन में ये चार राजयोग शुभ संदेश लेकर आएंगे। इनके प्रभाव से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे इस राशि के जातकों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कुछ जातकों को इस अवधि में संपत्ति या घर-गाड़ी से जुड़ा लाभ मिल सकता है। अटका या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। साथ ही परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Venus And Sun Ki Yuti 2026: नए साल में इन दो ग्रहों के संयोग से मालामाल होंगी तीन राशियां, जानें कौन सी हैं ये राशियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें