Get App

Gajakesari Rajyoga 2026: अप्रैल में बृहस्पति-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों पर माता लक्ष्मी बरसाएंगी अपना आशीर्वाद

Gajakesari Rajyoga 2026: देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के योग से बनता है गजकेसरी राजयोग। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग 21 अप्रैल को बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से तीन राशियों के जातकों पर माता लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बरसाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 2:27 PM
Gajakesari Rajyoga 2026: अप्रैल में बृहस्पति-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों पर माता लक्ष्मी बरसाएंगी अपना आशीर्वाद
गजकेसरी राजयोग का निर्माण इस बार मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है।

Gajakesari Rajyoga 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को ज्योतिष में ज्ञान, शिक्षा, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, धन, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। वहीं, चंद्रमा को मन, माता, सुख-शांति, धन-संपत्ति आदि का कारक माना जाता है। ये दोनों ग्रह जातक की कुंडली में अहम स्थान रखते हैं। इन दोनों के संयोग को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनके साथ आने से कई प्रभावशाली योगों का निमार्ण होता है। इनमें से एक है गजकेसरी राजयोग। इस राजयोग का निर्माण इस बार मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है।

ज्योतिष में माना जाता है प्रभावशाली राजयोग 

इसे ज्योतिष के अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। चंद्रमा और बृहस्पति दोनों ही शुभ ग्रह हैं और ज्योतिष में जब दो शुभ ग्रह एक साथ किसी राशि में आते हैं, शुभ संयोग होता है। जातक की कुंडली में गजकेसरी राजयोग आध्यात्मिक और भौतिक जीवन में बदलाव का संकेत देता है। बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग से बनने वाले इस राजयोग में जातकों पर माता की कृपा होती है। देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि अप्रैल में बनने वाले गजकेसरी राजयोग से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा।

कब बनेगा गजकेसरी राजयोग?

ज्योतिष गणना के अनुसार, ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि गजकेसरी राजयोग 21 अप्रैल को बनने जा रहा है, जब बृहस्पति और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ आएंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या, तीन राशि के लिए यह बेहद शुभ साबित होगा।

मिथुन राशि : गजकेसरी राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है। यह समय आपके लिए जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। इस राजयोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपने फैसलों को लेकर पहले से ज्यादा स्पष्ट और मजबूत महसूस करेंगे। लंबे समय से अटके काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और सामाज में बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगा। लंबे समय से अपने काम में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे जातक अब सफलता का स्वाद चख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और आप अपने काम से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। परिणामस्वरूप प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें