Gajalakshmi Rajyog 2026: कर्क राशि में आने वाले 8 जून को शुक्र ग्रह का गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में बृहस्पति ग्रह पहले से बैठे हुए हैं। शुक्र के इस गोचर से गुरु और शुक्र की युति कर्क राशि में होगी। ये दोनों ग्रह एक ही राशि में युति कर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को संपत्ति, संतान, और विद्या का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। यह राजयोग 8 जून से 4 जुलाई तक रहेगा और इस दौरान कई राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। इन दोनों शुभ ग्रहों की युति से बनने वाला यह राजयोग कई राशियों के लिए भाग्योदय, आर्थिक उन्नति और करियर में नई उपलब्धियों का संकेत माना जा रहा है।
