Get App

Gajkesari Rajyog 2026: मई में बनने जा रहा है ऐसा राजयोग, भर-भर के पैसा कमाएंगे 5 राशियों के लोग

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के कुछ संयोग अत्यंत प्रभावशाली और पावरफुल माने जाते हैं। ऐसा ही योग है गजकेसरी राजयोग, जो 18 मई को बनेगा। इस योग के प्रभाव से 5 राशियों के जातकों को जीवन में ढेरों सुख, सुविधाएं और धन-संपत्ति प्राप्त होगी। आइए जानें कौन सी हैं ये 5 राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2026 पर 5:22 PM
Gajkesari Rajyog 2026: मई में बनने जा रहा है ऐसा राजयोग, भर-भर के पैसा कमाएंगे 5 राशियों के लोग
चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से यह राजयोग 18 मई, 2026 को बनने जा रहा है।

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और उनका दूसरे ग्रहों के साथ संयोग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यूं तो ये सामान्य घटना है, लेकिन मानव जीवन के साथ-साथ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के कुछ संयोग बहुत शक्तिशाली और प्रभावी होते हैं और इनके शुभ देखने को मिलते हैं। गजकेसरी राजयोग ऐसा ही एक दुर्लभ योग है। चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से यह राजयोग 18 मई, 2026 को बनने जा रहा है। इस योग के प्रभाव से 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, धन लाभ और मानसिक शांति के संकेत मिलते हैं।

यह संयोग मिथुन राशि में होगा, जहां गुरु पहले से विराजमान हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 मई को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे और यह राशि परिवर्तन गजकेसरी योग बनाएगा। कहा जाता है कि इस योग के बनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, पुराने तनाव कम होंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आइए जानें किन राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है।

इन 5 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की दस्तक

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह समय राहत देने लेकर आएगा। पुराने झगड़े या मनमुटाव सुलझेंगे और घर का माहौल भी पहले से बेहतर होगा। उलझनें कम होंगी, मानसिक शांति मिलेगी और कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ने से घर की जरूरतें पूरी होंगी, जिससे संतोष मिलेगा। इस दौरान कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। युवाओं को खुद को समझने का मौका मिलेगा, जिससे उनका मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और करियर दोनों के लिहाज से अच्छा है। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। नौकरी और कारोबार करने वालों की आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। निवेश के मौके मिल सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि : तुला राशि के लिए यह योग स्थिरता लेकर आ सकता है। जीवन में संतुलन बना रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। सेहत में सुधार होगा। रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय शांति और संतुलन का अनुभव कराएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें