Get App

Lakshmi Narayan Rajyog 2026: 29 मई को शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियों की भरेगी तिजोरी और मिलेगी तरक्की

Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में कुछ संयोग बेहद खास माने जाते हैं। इनमें से एक है बुध और शुक्र का संयोग, जो 29 मई को बुध के मिथुन राशि में गोचर करने पर बनेगा। इस संयोग लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जिससे 4 राशियों को तरक्की मिलेगी और धन लाभ होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2026 पर 8:00 AM
Lakshmi Narayan Rajyog 2026: 29 मई को शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियों की भरेगी तिजोरी और मिलेगी तरक्की
29 मई 2026 को बुध भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा।

Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी नारायण राजयोग तब बनता है जब बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक बुध और सुख, वैभव, धन के कारक शुक्र ग्रह की किसी एक राशि में संयोग होता है। साल 2026 में यह राजयोग कई बार बना है, लेकिन वर्तमान में मई 2026 के अंत में यह एक बार फिर से मिथुन राशि में बनने जा रहा है।

पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 29 मई 2026 को बुध भी इसी राशि में गोचर करेंगे। दोनों ग्रहों के एक साथ मिथुन राशि में आने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इन दोनों की युति से मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ विशेष राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है।

क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग?

ज्योतिष में इस योग को समृद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। बुध व्यक्ति की सोच, वाणी यानी संचार और कारोबारी कौशल को मजबूत करता है। वहीं, शुक्र सुख-सुविधा, आकर्षण और धन का कारक होता है। इन दोनों ग्रहों के साथ आने से इंसान की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और उससे नए अवसर मिलते हैं।

इन राशियों को मिलेगा खास फायदा

मिथुन राशि : यह राजयोग आपकी ही राशि के लग्न भाव में बन रहा है, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, वाणी में आकर्षण आएगा और करियर में सुनहरी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि : बुध और शुक्र की यह युति आपके लिए बेहद चमत्कारी साबित होने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) मिल सकती है। इसके साथ ही बंपर कमाई और आय के नए स्रोत खुलने के प्रबल योग हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें