Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जातक की कुंडली में इसे पराक्रम, ऊजा और साहस का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को अग्नि तत्व वाला ग्रह माना जाता है, जबकि वृषभ राशि पृथ्वी तत्व वाली है। इसी राशि में मंगल का गोचर 21 जून 2026 को होने जा रहा है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ग्रह के गोचर का असर कामकाज, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक निर्णयों पर पड़ता है।
