Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2026: राहु-केतु को ज्योतिष शास्त्र में रहस्य और भ्रम का कारक माना जाता है। इनसे प्रभावित जातक के जीवन में अचानक अच्छी या बुरी घटनाएं होती हैं। इनकी चाल में बदलाव को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हमेशा उल्टी दिशा में चलने वाले ये ग्रह जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो देश-दुनिया की घटनाएं प्रभावित होती हैं। साथ ही, जातकों के करियर से लेकर आर्थिक स्थिति में भी अचानक बदलाव देखने को मिलता है। इन दोनों ग्रहों ने हाल ही में नक्षत्र परिवर्तन किया है। इस बदलाव से मेष और कुंभ सहित 5 राशियां प्रभावित होंगी। इन राशियों को धन, संपत्ति और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
