Shani Jayanti 2026: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनका जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंति मनाई जाती है। इस साल 16 मई को शनि जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल शनि जयंति का पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
