Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। यह ग्रह स्वभाव से क्रोधी माना जाता है और जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करने वाले जातक इस ग्रह को प्रसन्न रखने के लिए कई उपाय, पूजा और नियमों का पालन करते हैं। यह ग्रह बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने जा रहा है। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन को 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
