Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत अहम माना जाता है। ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। इसी कड़ी में आज सुख, वैभव, प्रेम और रचनात्मकता के कारक शुक्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर जीवन में भौतिक सुखों और संबंधों की दिशा तय करता है।
