Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह यानी लगभग 30 दिनों में राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस माह सूर्य का गोचर 17 सितंबर को अपने मित्र और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह की स्वराशि कन्या में होगा। सूर्य के इस गोचर को कन्या संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। अभी स्वराशि सिंह में विराजमान सूर्य इस दिन कन्या राशि में पहुंचेंगे, जहां बुध पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में बहुत प्रभावशाली माना गया है। जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ यहां भद्र राजयोग पहले से प्रभावी है। सूर्य के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन कन्या राशि में गोचर 5 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
