Surya Grahan 2025: कब लगेगा सूर्य ग्रहण 28 या 29 मार्च? क्या भारत में लगेगा सूतक काल

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) देखने के लिए दुनियाभर के लोग उत्सुक हैं। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं बल्कि आंशिक रूप से ढकेगा

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) देखने के लिए दुनियाभर के लोग उत्सुक हैं।

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) देखने के लिए दुनियाभर के लोग उत्सुक हैं। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं बल्कि आंशिक रूप से ढकेगा। इए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण की तारीख, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। क्या भारत में सूतक काल रहेगा?

सूर्य ग्रहण 2025 की तारीख और समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार, 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समय (IST) के अनुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, जबकि इसका अधिकतम प्रभाव 4:17 बजे होगा और यह 5:43 बजे समाप्त होगा।


अमेरिकी समय (EDT) के अनुसार, ग्रहण सुबह 4:50 बजे शुरू होगा, 6:47 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा और 8:43 बजे समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

क्या भारत में होगा सूतक काल

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण को शुभ या अशुभ मानकर कई नियमों का पालन किया जाता है। हालांकि, चूंकि यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इसका धार्मिक या आध्यात्मिक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। आमतौर पर, ग्रहण के दौरान खाने-पीने से बचने, हनुमान जी की उपासना करने और ग्रहण के बाद स्नान करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस बार भारत में इसका कोई धार्मिक प्रतिबंध नहीं रहेगा और लोगों की दिनचर्या सामान्य बनी रहेगी।

कैसे देखें सूर्य ग्रहण?

अगर आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण कभी न देखें, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

सोलर व्यूइंग ग्लासेस (ISO 12312-2 प्रमाणित) का इस्तेमाल करें।

पिनहोल प्रोजेक्टर के जरिए भी सूर्य ग्रहण को सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।

साधारण धूप के चश्मे या रंगीन फिल्म से ग्रहण देखना सुरक्षित नहीं है।

क्या है आंशिक सूर्य ग्रहण?

नासा के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, तो सूर्य का प्रकाश आंशिक रूप से या पूरी तरह से कुछ समय के लिए रूक जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) में सूर्य पूरी तरह ढक जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) में सूर्य का एक हिस्सा ही ढकता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) में चंद्रमा सूर्य के केंद्र को ढक लेता है लेकिन किनारे पर एक चमकीली रिंग दिखाई देती है।

अगला सूर्य ग्रहण कब होगा?

साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, इस बार भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन दुनियाभर के वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी इसे देखने के लिए तैयार हैं।

निर्मला सीतारमण ने डिफेंस और सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स की चिंता दूर की, कहा-वैलिडेशन रूल्स से

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 28, 2025 11:07 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।