Get App

Surya Grahan impact: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती वाली राशियों पर 15 दिन मंडराएगा खतरा

Surya Grahan impact: आज साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन इसका असर महसूस किया जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से पीड़ित 5 राशियों को 15 दिनों तक विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 8:00 AM
Surya Grahan impact: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती वाली राशियों पर 15 दिन मंडराएगा खतरा
यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा।

Surya Grahan impact: सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो सूरज, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीधी रेखा में आने पर होता है। आज साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कर्क राशि और अष्लेशा नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसके बावजूद इसका प्रभाव काफी गंभीर होगा। यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा।

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना ने लोकल 18 को बताया कि यह सूर्य ग्रहण जल की राशि कर्क में लगेगा, जहां सूर्य के अलावा 3 और ग्रह चंद्रमा, बुध और गुरु भी मौजूद हैं। जल तत्व की राशियों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्या का कहना है कि साढ़ेसाती और ढैय्या की प्रभावित राशिवालों को सूर्य ग्रहण से सावधान रहने की जरूरत है। इस समय मेष, मीन और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। सूर्य ग्रहण के बाद के 15 दिन इनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियों पर असर

मेष राशि : मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में सूर्य ग्रहण की वजह से आप भवनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। सूर्य ग्रहण के बाद 15 दिन तक आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इसकी वजह आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में धैर्य और शांति से काम लें।

सिंह राशि : आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है और ऐसे में सूर्य ग्रहण का होना आप पर नकारात्मक असर डालेगा। यदि आपके खिलाफ कोई कोर्ट केस है, तो आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। नहीं है, तो कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी कानूनी उलझन में फंसें, नहीं तो आपके लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इस समय कोई भी गैरकानूनी या अनैतिक आचरण न करें।

धनु राशि : सूर्य ग्रहण का प्रभाव धनु राशि के लोगों को धन हानि या धन के संकट में फंसा सकता है। अपनी जोखिम लेने की प्रवृत्ति की वजह से आप जल्दीबाजी में निवेश कर घाटे का सौदा कर सकते हैं। इस समय में आपके दुश्मन और विरोधी सक्रिय रहेंगे, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में आप सूर्य ग्रहण और उसके बाद 15 दिनों तक सावधान रहें।

कुंभ राशि : सूर्य ग्रहण के दिन और उसके बाद 15 दिनों तक कुंभ राशिवालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको परेशान कर सकती है। इस समय में आपको धन हानि हो सकती है, बेहिसाब खर्च से आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा, इसके अलावा आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें