Surya-Guru Kendra Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन ही नहीं उनका संयोग भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर जातकों के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया की गतिविधियों पर भी पड़ता है। दो या उससे ज्यादा ग्रहों के संयोग से कई बार दुर्लभ संयोगों का निर्माण होता है। लेकिन हर योग का अच्छा प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर नहीं होता है। ये योग अक्सर कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं, तो कुछ के लिए संकट का कारण भी बनते हैं। जैसा आने वाले कुछ दिनों में सूर्य और गुरु के संयोग से बनने वाले केंद्र दृष्टि योग के कारण देखने को मिल सकता है। इससे 4 राशियों के जातकों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
