Vaidhriti Yoga 2026 Effects: ग्रहों का गोचर सामान्य घटना होता है, मगर कई बार ग्रहों का आपसी संयोग कुछ राशियों के लिए संकट का कारण बन जाता है। कई बार शुभ ग्रह भी एक-दूसरे के साथ युति करते हुए अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसा ही एक योग इस साल मेष संक्रांति के समय बनने जा रहा है। इस साल 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से जहां खरमास की समाप्ति होगी और नए सौर वर्ष का शुभारंभ होगा। वहीं, इस दिन सूर्य और चंद्रमा कुछ ऐसी स्थिति में होंगे, जिससे वैधृति नाम का योग बनेगा। इसे ज्योतिषा शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है।
