भारत में हाइब्रिड SUVs की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई बड़े कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति, महिंद्रा, हुंडई, होंडा और किआ अगले दो-ढाई वर्षों में हाइब्रिड तकनीक से लैस 15 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में भी अनूठी साबित होंगी।
मारुति सुजुकी सितंबर 2025 में अपनी ग्रैंड विटारा बेस्ड मिड-साइज हाइब्रिड SUV लॉन्च करेगी। यह मॉडल नेक्सा के बजाय एरेना डीलरशिप के जरिए उपलब्ध होगा।
मारुति 2026 में फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का भी परिचय देगी, जिसमें कंपनी का नया स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल होगा। यह 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन से लैस होगा।
महिंद्रा XUV3XO हाइब्रिड SUV 2026 में लॉन्च होगी, जिसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड सिस्टम होगा।
महिंद्रा अपनी रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड SUVs 2026 से 2027 के बीच बाजार में पेश करेगी, जिससे हाइब्रिड सेगमेंट में उसका पकड़ और मजबूत होगा।
हुंडई 2027 में नई पीढ़ी की क्रेटा हाइब्रिड और Ni1i 7-सीटर SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो फ्यूल एफिशिएंसी के साथ स्पेस और आराम दोनों प्रदान करेंगी।
किआ की नई पीढ़ी की सेल्टोस हाइब्रिड 2027 में आएगी, इसके साथ ही 3-रो वाली Q4i SUV भी बाजार में आएगी, जो फैमिली का पसंदीदा विकल्प होगी।
होंडा 2025 के अंत में ZR-V हाइब्रिड SUV को भारत में पेश करेगा, जो अपनी ग्लोबल पॉपुलैरिटी के कारण यहां भी हिट साबित होगी।
होंडा 2026 दीवाली तक अपनी एलीवेट हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का इरादा रखता है, उसके बाद 7-सीटर SUV के साथ हाइब्रिड पोर्टफोलियो और भी व्यापक होगा।
रेनॉल्ट डस्टर 2026 में नया हाइब्रिड मॉडल लेकर आएगा, साथ ही रेनॉल्ट बोरेल और निसान के भी हाइब्रिड 7-सीटर SUVs आने वाली हैं।
Story continues below Advertisement