जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है बाइक के इंजन की सेहत, जानें कब करें ऑयल चेंज

अक्सर लोग बाइक का इस्तेमाल तो रोज करते हैं लेकिन उसका ध्यान नहीं रखते। खासकर इंजन ऑयल बदलने में लापरवाही इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। मैनुअल बुक में दिए गए निर्देशों के अनुसार समय पर इंजन ऑयल बदलना जरूरी है।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
जरा सी लापरवाही बिगाड़ सकती है बाइक के इंजन की सेहत, जानें कब करें ऑयल चेंज

अक्सर देखा जाता है कि लोग रोजाना के काम काज के लिए बाइक का उपयोग करते तो हैं लेकिन उनका अच्छी तरह ध्यान नहीं रखते हैं, जो की गलत है। जिस तरह आप अपना ख्याल रखते हैं उसी तरह आपको अपने बाइक या कार का भी ध्यान रखना चाहिए। आपके लापरवाही बरतने से गाड़ी के इंजन को नुकसान होता है। कई बार लोग इंजन ऑयल को नहीं बदलते हैं और ऐसे ही गाड़ी से चलते रहते हैं। हम आपको इस खबर में बताने जा रहा रहे हैं कि इंजन ऑयल को नहीं बदलने से कैसे गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है, इंजन ऑयल को कब बदलना (bike engine oil change) बेहतर रहता है।

लापरवाही से नुकसान

किसी भी बाइक का सबसे जरूरी हिस्सा उसका इंजन होता है, और इंजन को सही रखने के लिए जरूरी है इंजन ऑयल। कई बार लोग इंजन पर ध्यान नहीं दते हैं जिससे उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।


मैनुअल बुक पढ़ना जरूरी

हर बाइक के साथ निर्माता कंपनी एक मैनुअल बुक या ई-मैनुअल देती है। इसमें साफ तौर पर बताया जाता है कि बाइक में किस तरह का इंजन ऑयल इस्तेमाल करना चाहिए और कब बदलना चाहिए। अगर आप मैनुअल को ध्यान से पढ़ते हैं तो समय पर इंजन ऑयल बदलने से बाइक की लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों बढ़ जाती हैं।

इंजन से आवाज

अगर आपकी बाइक अचानक सामान्य से ज्यादा आवाज करने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन ऑयल खराब हो चुका है। नया इंजन ऑयल डालने से आवाज कम हो जाती है, जबकि खराब ऑयल इंजन की आवाज बढ़ा देता है।

ओवरहीट होने पर भी करें चेक

अगर बाइक तेजी से ओवरहीट होने लगे तो यह भी संकेत है कि इंजन ऑयल खराब हो चुका है या फिर उसका लेवल कम हो गया है। ऐसी स्थिति में इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ओवरहीटिंग जैसी समस्या दिखते ही इंजन ऑयल को चेक करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत बदलें।

यह भी पढ़ें: अब गाड़ी और DL से मोबाइल नंबर और आधार करना होगा लिंक, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।