क्या आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, नई कार खरीदने वालों के लिए स्कोडा ऑटो इंडिया ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी कारों पर लिमिटेड पीरियड प्राइसिंग बेनिफिट्स की घोषणा की है, जो 21 सितंबर तक मान्य रहेगा। इसमें कंपनी की कई कारों के नाम शामिल हैं। इन ऑफर्स में जीएसटी कटौती के साथ-साथ कई ऑफर्स भी जोड़े गए हैं। जिस वजह से ये ग्राहकों के लिए किफायती साबित हो सकती है।
Skoda की इस गाड़ी पर मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर
Skoda की सबसे प्रीमियम SUV Kodiaq पर अभी कंपनी ने बड़ा ऑफर निकाला है। इस कार पर आपको 3.3 लाख रुपये तक का GST बेनिफिट मिल रहा है। इसके साथ ही 2.5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा रहा है। इस तरह आपको कुल मिलाकर 6 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। ऐसे में जो ग्राहक लंबे समय से Skoda कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है।
पावर की बात करें तो Skoda Kodiaq में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिससे 190hp की पावर और 320Nm का टार्क जनरेट होता है। यह इंजन 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और 4X4 सिस्टम पर बेस्ड होता है, जो पावर और एफीसिंयसी दोनों प्रदान करता है। स्कोडा कोडिएक का सेकेंड जनरेशन मॉडल दो वेरिएंट्स में मार्केट में उपलब्ध है। जिसमें स्पोर्टलाइन और L&K शामिल है।
Skoda की ये प्रीमियम कार लग्जरी फीचर्स के साथ आती है। इसमें स्पोर्टी डिजाइन के साथ खास ब्लैक इंटीरियर थीम, 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कैंटन-सोर्स्ड 13-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें चमकदार काले एक्सटीरियर एलिमेंट्स, एल्युमीनियम पैडल, और एम्बेडेड लाइट के साथ एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी शामिल है।
स्कोडा कोडिएक के सेकंड जनरेशन मॉडल में स्पोर्टलाइन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये और L&K वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 48.6 लाख रुपये है।
हाल ही में Skoda Kodiaq माउंट एवरेस्ट के उत्तरी बेस कैंप (North Base Camp) तक पहुंचने वाली भारत की पहली पेट्रोल SUV बन गई है। इस शानदार उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक मान्यता दी है।