Audi Car Price 2025: GST कट के बाद ऑडी कारें हुईं 7.8 लाख रुपये तक सस्ती, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Audi Car Price 2025: अगर आप लग्जरी गाड़ियों के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने सोमवार (8 सितंबर, 2025) को भारत में अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की।

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
GST कट के बाद ऑडी कारें हुईं 7.8 लाख रुपये तक सस्ती, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Audi Car Price 2025: अगर आप लग्जरी गाड़ियों के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने सोमवार (8 सितंबर, 2025) को भारत में अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की। कंपनी ने यह कटौती वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑडी इंडिया ने जीएसटी 2.0 के कार्यान्वयन के बाद अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में संशोधित कीमतों की घोषणा की।

इसके बाद, ग्राहकों को मॉडल के आधार पर 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। नई कीमतों के तहत, कंपनी की एंट्री-लेवल एसयूवी Q3 की कीमत 43.07 लाख रुपये से शुरू होगी, जो पहले 46.14 लाख रुपये थी।


मॉडल के आधार पर मिलेगी छूट

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को मॉडल के आधार पर 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। ऐसे में कीमतें ऑडी की लक्जरी कारों और एसयूवी की रेंज को अधिक सुलभ बनाती हैं, जिससे त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों की मांग में तेजी आती है।

नई कीमतों के तहत, कंपनी की एंट्री-लेवल SUV Q3 की कीमत 43.07 लाख रुपये से शुरू होगी, जो पहले 46.14 लाख रुपये थी।

इसी तरह, टॉप-एंड SUV Q8 की शुरुआती कीमत 1.1 करोड़ रुपये होगी, जो पहले 1.18 करोड़ रुपये थी।

अन्य मॉडलों, जैसे SUV Q5 और Q7, तथा सेडान A4 और A6 की कीमतें भी कम कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: GST कट और एक्स्ट्रा ऑफर के बाद Skoda Kodiaq पर मिल रहा 6 लाख तक का डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।