Ather Energy ने लॉन्च किया नया स्कूटर, अब राइडर्स को सड़क पर गड्ढों की पहले मिलेगी जानकारी

Ather Energy ने 30 अगस्त को बेंगलुरु में अपने वार्षिक Ather Community Day 2025 इवेंट में AtherStack 7.0 नाम की नई टेक्नोलॉजी लॉन्च की। इसके जरिए कंपनी ने राइडर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इसमें सबसे खास फीचर है Pothole Alerts, जो राइडर्स को सड़क पर गड्ढों की जानकारी देगा।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
Ather Energy ने लॉन्च किया नया स्कूटर, अब राइडर्स को सड़क पर गड्ढों की पहले मिलेगी जानकारी

भारत की सड़कों पर गड्ढे और खराब रास्ते बाइक राइडर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाते हैं। ये न सिर्फ असुविधा बल्कि जानलेवा खतरा भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका स्कूटर खुद आपको पहले से ही चेतावनी दे दे कि आगे गड्ढा है या सड़क खराब है, तो कैसा रहेगा? बिल्कुल साइंस फिक्शन फिल्म जैसी यह सुविधा अब हकीकत बन गई है। जी हां, दरअसल भारत की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली बड़ी कंपनी Ather Energy ने अपने नए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म AtherStack 7.0 के जरिए ऐसी सुरक्षा सुविधाएं लॉन्च की हैं, जो भारतीय सड़कों पर सफर को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बना देंगी।

बता दें कि Ather Energy ने 30 अगस्त को बेंगलुरु में अपने वार्षिक Ather Community Day 2025 इवेंट में AtherStack 7.0 नाम की नई टेक्नोलॉजी लॉन्च की। इसके जरिए कंपनी ने राइडर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

गड्ढों और खराब रास्तों की देगा जानकारी


कंपनी ने अपने इस स्कूटर में सबसे खास फीचर जोड़ा है Pothole Alerts, जो राइडर्स को सड़क पर गड्ढों और खराब रास्तों की जानकारी पहले ही दे देगा और उनके लिए दूसरे सुरक्षित रास्तों का सुझाव भी देगा। इवेंट के दौरान इस फीचर का डेमो देखकर लोग काफी खुश हुए और इसे भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयोगी अपडेट बताया।

Ather ने पहले ही बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में गड्ढों का डेटा मैप कर लिया है। अब जैसे-जैसे ज्यादा स्कूटर कंपनी को रियल-टाइम डेटा देंगे, वैसे-वैसे यह डेटाबेस और भी बड़ा होता जाएगा। यह सिस्टम लाखों Ather स्कूटर्स से मिले डेटा का इस्तेमाल करता है और जैसे ही राइडर किसी खतरनाक सड़क पर पहुंचता है, वैसे ही उसे रियल-टाइम वॉइस नोटिफिकेशन मिल जाता है।

इसके साथ ही कंपनी ने Crash Alerts भी लॉन्च किए हैं। यह छोटे-मोटे हादसों और बड़े एक्सीडेंट में फर्क समझ सकता है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो स्कूटर अपने आप राइडर के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लाइव लोकेशन भेज देगा और स्कूटर की स्क्रीन पर राइडर की जरूरी जानकारी भी दिखाएगा ताकि तुरंत मदद मिल सके।

Ather Energy के को-फाउंडर ने दी जानकारी

Ather Energy के को-फाउंडर और CTO स्वप्निल जैन ने कहा, हमारी कोशिश है कि एडवांस टेक्नोलॉजी को सबके लिए आसान और सुरक्षित बनाया जाए। AI और हमारे कनेक्टेड स्कूटर्स के डेटा को मिलाकर हम रोजाना की राइड को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बना रहे हैं।

AtherStack 7.0 के अपड़ेट फीचर

AtherStack 7.0 के दूसरे अपडेट्स में शामिल हैं-

  • ParkSafe: यह फीचर मालिक को बताता है कि कहां स्कूटर पार्क करना सुरक्षित नहीं है।
  • LockSafe: इसके जरिए राइडर अपने स्कूटर को दूर से लॉक या बंद कर सकता है।
  • मालिक चार्जिंग को कंट्रोल कर सकता है और चाहें तो स्कूटर को रिमोट से शटडाउन भी कर सकता है।

यह भई पढ़ें: Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट की टेस्टिग शुरू, कंपनी ICE के साथ EV वर्जन में भी पेश कर सकती है SUV, जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।