Ather Energy: एथर एनर्जी का 500 नए स्टोर खोलने का प्लान, CEO बोले- डिस्काउंट नहीं, क्वालिटी पर है फोकस

Ather Energy: एथर एनर्जी ने अगले दो साल में 500 नए स्टोर खोलने का प्लान बनाया है। CEO तरुण मेहता ने कहा कि कंपनी डिस्काउंट नहीं, बल्कि प्रोडक्ट क्वालिटी और कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस करेगी। कंपनी ने FY26 तक 20% मार्केट शेयर का टारगेट भी रखा है। जानिए

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
FY26 के लिए मेहता ने Ather का फोकस एक लाइन में बताया, डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाना।

Ather Energy: भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी पकड़ रहा है। इसी बीच Ather Energy नए प्रोडक्ट्स, कम लागत वाले प्लेटफॉर्म और आक्रामक रिटेल एक्सपैंशन के साथ अपने अगले ग्रोथ फेज के लिए तैयारी कर रही है। कभी सिर्फ अपने प्रीमियम 450X स्कूटर के लिए जानी जाने वाली यह स्टार्टअप अब भारत के ईवी स्कूटर बाजार में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वह भी Ola Electric और Hero तथा Bajaj Auto जैसे पुराने खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए।

क्वालिटी पर फोकस, डिस्काउंट पर नहीं

CNBC-TV18 से बातचीत में Ather के CEO और को-फाउंडर तरुण मेहता ने कहा कि कंपनी का फोकस डिस्काउंट देने पर नहीं, बल्कि प्रोडक्ट क्वालिटी पर है। उन्होंने कहा, 'हम डिस्काउंट पर नहीं खेलते। हमारी जीत-हार सिर्फ प्रोडक्ट्स और कस्टमर एक्सपीरियंस पर होती है।'


नया EL प्लेटफॉर्म और आने वाले मॉडल्स

शनिवार को हुए Ather Community Day इवेंट में कंपनी ने अपना नया EL प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह 450 के बाद पहला नया व्हीकल आर्किटेक्चर है। मेहता ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए Ather आने वाले सालों में ज्यादा वैरायटी के स्कूटरलॉन्च कर सकेगी। इनमें कम्यूटर, मैक्सी और स्पोर्टी मॉडल शामिल हैं।

मेहता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी प्रीमियम अनुभव भी बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं मानता कि 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स का कोई बड़ा बाजार है। इतना नीचे जाकर हम पैसे भी गंवाते हैं और अच्छा अनुभव भी नहीं बना पाते।'

Ather Energy ने लॉन्च किया नया स्कूटर, अब राइडर्स को सड़क पर गड्ढों की पहले मिलेगी जानकारी

इलेक्ट्रिक बाइक की दिशा में कदम

स्कूटर के साथ ही Ather ने Redux पेश किया, जो स्कूटर और मोटरसाइकिल का मिक्स कॉन्सेप्ट है। इससे कंपनी ने साफ कर दिया कि वह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसे बाजार में आने में अभी 1–2 साल का वक्त लगेगा। मेहता ने कहा कि Ather मोटरसाइकिल R&D में गहराई से निवेश कर रही है।

डिस्ट्रिब्यूशन पर सबसे बड़ा जोर

कंपनी का सबसे बड़ा फोकस अब डिस्ट्रिब्यूशन पर है। मेहता ने बताया कि Ather अपने आउटलेट्स को मौजूदा 200 से बढ़ाकर इस साल 400 करने और FY26 तक 700 तक ले जाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, 'FY26 में हमारे लिए सबसे बड़ी कहानी होगी, डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाना। यही वह चीज है जिस पर सबकी नजर होनी चाहिए।'

Stock in Focus: बिजली कंपनी को मिला ₹22000 करोड़ का प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रहेगी नजर

Ather Energy का मार्केट शेयर हुआ दोगुना, 17% पर पहुंची EV कंपनी

पॉलिसी से जुड़ी चुनौतियां

इन सबके बावजूद नीतिगत चुनौतियां बनी हुई हैं। मेहता ने निराशा जताई कि Ather सरकार की Production-Linked Incentive (PLI) स्कीम के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, जबकि उनका कहना है कि कंपनी ने दुनिया में EV R&D में सबसे ज्यादा निवेश किया है। उन्होंने कहा, “अगर हमें PLI मिलता तो हम और सस्ते प्रोडक्ट लॉन्च कर पाते। लेकिन आज हम उस स्ट्रैटेजी में मुकाबला नहीं कर सकते, क्योंकि PLI की परिभाषा स्टार्टअप-फ्रेंडली नहीं थी।”

FY26 का क्या है टारगेट

FY26 के लिए मेहता ने Ather का फोकस एक लाइन में बताया, डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाना। नए प्लेटफॉर्म, बड़े प्रोडक्ट लाइन-अप और तेजी से फैलते रिटेल नेटवर्क के साथ कंपनी का लक्ष्य है बेहतर मार्जिन पाना और भारत के ईवी स्कूटर बाजार में 20% हिस्सेदारी हासिल करना।

Ather Energy ने लॉन्च किया नया स्कूटर, अब राइडर्स को सड़क पर गड्ढों की पहले मिलेगी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।