Ather Electric Scooters: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ather Energy ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा जेड के लिए एक बड़ा OTA अपडेट जारी करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने यह घोषणा 2025 कम्युनिटी डे इवेंट में की थी, जहां नए EL01 और रेडक्स कॉन्सेप्ट के साथ एथर 450 एपेक्स के लिए क्रूज कंट्रोल फीचर भी पेश किए गए। वहीं रिज्टा जेड के लिए जल्द ही नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया जाएगा।
इस OTA अपडेट को कुछ हफ्तों में रिलीज किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि स्कूटर के एडवांस्ड हार्डवेयर की मदद से इसमें फुली टचस्क्रीन फंक्शनैलिटी एक्टिव हो जाएगी। जिससे यूजर्स का डेली राइडिंग एक्सपीरियंस और भी आसान हो जाएगा। इस अपडेट में एक बिल्कुल नया यूजर इंटरफेस और नया ईको मोड भी शामिल होगा। ईको मोड राइडर्स को परफॉर्मेंस और रेंज के बीच बेहतर बैलेंस बनाने में मदद करेगा।
एथर रिज्टा जेड: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
रिज्टा जेड को कई स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें रिवर्स मोड दिया गया है, जिससे स्कूटर को बैक करना आसान हो जाता है। इसके टायर स्किड-कंट्रोल डिजाइन के साथ आते हैं। राइडर अपने स्मार्टफोन से लाइव लोकेशन शेयर कर सकता है और इसमें एंटी-थेफ्ट फीचर भी मौजूद है।
इसके अलावा, स्कूटर को फोन की मदद से पार्किंग एरिया में ट्रैक किया जा सकता है। फॉल-सेफ्टी फीचर भी दिया गया है, जो स्कूटर गिरने पर मोटर को ऑटोमेटिक बंद कर देता है। खास बात यह है कि इसमें गूगल मैप्स इंटीग्रेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पुश नेविगेशन और ऑटो-रिप्लाई SMS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एथर रिज्टा जेड दो बैटरी पैक ऑप्शंस में आती है – 2.9 kWh और 3.7 kWh।
दोनों बैटरी पैक्स के साथ स्कूटर की टॉप स्पीड 80 km/h है। रिज्टा जेड 7 कलर ऑप्शंस (4 डुअल-टोन और 3 सिंगल-टोन) में उपलब्ध है। कंपनी इस पर 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी दे रही है।
कीमत की बात करें तो रिज्टा जेड के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है।