बजाज ऑटो ने लॉन्च किए नए 'चेतक 35' सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत और खास फीचर्स

बजाज चेतक '35 सीरीज' को यह नाम इसकी 3.5 kWh की पावरफुल बैटरी कैपेसिटी की वजह से दिया गया है। कंपनी के अनुसार, चेतक 3501, 3502 और 3503 को चलाने में आसानी, बड़े बूट स्पेस और फास्ट चार्जिंग के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया गया है

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 20:18
Story continues below Advertisement
नए चेतक ईवी स्कूटर में स्मार्ट टचस्क्रीन कंसोल दिया गया है

नए चेतक ईवी स्कूटर में स्मार्ट टचस्क्रीन कंसोल दिया गया है। साथ ही इसमें इंटीग्रेटेड नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल हैंडलिंग फीचर्स भी आते है।

सेफ्टी फीचर के तौर पर रिमोट इम्मोबिलाइजेशन, गाइड-मी-होम लाइट, जियो-फेंसिंग, एंटी थेफ्ट और दुर्घटना का पता लगाने जैसे खास फीचर्स मिलते है।

नया चेतक ईवी स्कूटर ठोस मेटल बॉडी से बना है जिसे IP67 रेटिंग दी गई है। ताकि हर मौसम में स्कूटर की क्वालिटी मेंटेन रहे।

बजाज चेतक 3501 मॉडल की डिलीवरी दिसंबर के अंत में और 3502 की डिलीवरी जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो बजाज चेतक 3501 की कीमत 1,27,243/- और 3502 की कीमत 1,20,000/- एक्स-शोरूम बैंगलोर है।