BMW Motorrad ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल R 1300 GS का 2026 मॉडल पेश किया है। इस नए मॉडल को पेंट स्कीम के साथ अपग्रेड किया गया है। बाकी इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि इस बाइक को पहली बार जून 2024 में भारतीय बाजार में 20.95 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह बाइक CBU (Completely Built Unit) के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
क्या बदला है नए मॉडल में?
2026 BMW R 1300 GS में पुराने मॉडल जैसा ही डिजाइन देखने को मिलता है, लेकिन अब यह नई Racing Red पेंट स्कीम में आती है, जिसने पहले वाले Light White वेरिएंट की जगह ले ली है। इसके अलावा BMW ने नया ऑप्शन 719 Imperial Blue Metallic वर्जन भी पेश किया है, जो पहले के Aurelius Green वेरिएंट की जगह लेगा। इसके साथ-साथ Style Triple Black और Style GS Trophy Racing Blue Metallic कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।
इस मोटरसाइकिल में 1,300cc का हॉरिजॉन्टली अपोज्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसमें 13.3:1 का कंप्रेशन रेशियो है। यह इंजन 145hp की पावर 7,750rpm पर और 149Nm का टॉर्क 6,500rpm पर जनरेट करता है। R 1300 का फ्यूल टैंक 19 लीटर का है और फुल टैंक के साथ इसका वजन 237 किलोग्राम होता है।
R 1300 GS में अपडेटेड बॉडीवर्क के नीचे एक स्टील फ्रेम है जो डाई-कास्ट एल्युमीनियम सबफ्रेम से जुड़ा है। शॉक एब्जॉर्प्शन को मैनेज करने के लिए, BMW ने अपने पेटेंटेड Telelever फ्रंट सस्पेंशन और Paralever रियर सस्पेंशन को इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा, BMW ने बाइक को एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज से भी लैस किया है, जिसमें विभिन्न राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल ABS, रडार-असिस्टेड क्रूज कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल है।
कौन-कौन हैं इसके कॉम्पिटिटर्स?
BMW R 1300 GS अपने सेगमेंट में टॉप पर है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर मोटरसाइकिलों में से एक मानी जाती है। इस बाइक का मुकाबला Triumph Tiger 1200, Harley Davidson Pan America, Honda Africa Twin, Ducati Multistrada V4 जैसी अन्य बाइकों से है।