सिर्फ 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर घर लाएं Hero की ये बाइक, फुल टैंक पर चलेगी 880 KM, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

अगर आप भी कंफर्ट, माइलेज, लो-मेंटनेंस और कम बजट वाली बाइक की तलाश में हैं, तो Hero Glamour आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात यह है कि आप Hero की इस बाइक को सिर्फ 10 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस भी करा सकते हैं।

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 2:54 PM
Hero Glamour को 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं घर

आजकल भारतीय बाजार में बाइक कंपनियों की भरमार है। लोगों को समझ पाना मुश्किल होता है कि कौन सी बाइक खरीदी जाए और कौन सी नहीं? अगर आप भी कंफर्ट, माइलेज, लो-मेंटनेंस और कम बजट वाली बाइक की तलाश में हैं, तो Hero Glamour आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात यह है कि आप Hero की इस बाइक को सिर्फ 10 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस भी करा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बाइक की माइलेज, कीमत और EMI के बारे में।

कितनी है कीमत?

दिल्ली की बात करें तो Hero Glamour के बेस ड्रम वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा आरटीओ शुल्क और इंश्योरेंस अमाउंट भी शामिल है। हालांकि, बाइक की ऑन-रोड कीमत शहरों और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।


कितना देना होगा डाउन पेमेंट?

अगर आप इस बाइक को 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो बाकी 90 हजार रुपये के लिए आपको बाइक लोन लेना होगा। मान लीजिए कि लोन 9% की ब्याज दर पर 3 साल के लिए लिया जाता है, तो आपकी हर महीने की EMI लगभग 3,000 रुपये के आसपास बनेगी।

फीचर्स और माइलेज

  • Hero Glamour 125 के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैम्प्स और हैजार्ड लाइट दी गई है। बाइक को स्टार्ट या स्टॉप करने के लिए इंजन किल स्विच का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं।
  • Hero Glamour में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन OBD2B कंप्लायंट और फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। कंपनी के अनुसार, इसका ARAI-सर्टिफाइड माइलेज 65 kmpl है। फुल टैंक भरने पर यह बाइक लगभग 880 किलोमीटर तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें : VinFast ने भारत में खोला पहला शोरूम, क्या मस्क की Tesla की बढ़ेंगी मुश्किलें?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।