MG Windsor EV के बेस वेरिएंट को 2 लाख की Down Payment पर लाएं घर, जानें कितनी पड़ेगी कीमत

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो JSW MG की नई Windsor EV आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप इस गाड़ी को खरीदते हैं तो कितनी डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI देनी होगी और आखिरकार कुल मिलाकर कार आपको कितनी महंगी पड़ेगी।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 11:00
Story continues below Advertisement
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो JSW MG की नई Windsor EV आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप इस गाड़ी को खरीदते हैं तो कितनी डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI देनी होगी और आखिरकार कुल मिलाकर कार आपको कितनी महंगी पड़ेगी। आइए समझते हैं-
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो JSW MG की नई Windsor EV आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप इस गाड़ी को खरीदते हैं तो कितनी डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI देनी होगी और आखिरकार कुल मिलाकर कार आपको कितनी महंगी पड़ेगी। आइए समझते हैं-

MG Windsor EV की कीमत
एमजी मोटर्स की ओर से पेश की गई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Windsor EV का बेस वेरिएंट 13.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 14.94 लाख रुपये बैठती है। इस कुल कीमत में 13.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के अलावा लगभग 6,300 रुपये आरटीओ शुल्क और करीब 73,000 रुपये इंश्योरेंस शामिल हैं। इसके साथ ही 14,700 रुपये टीसीएस चार्ज के तौर पर चुकाने होंगे। इन सभी को जोड़ने के बाद गाड़ी की कुल ऑन-रोड कीमत 14.94 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं तो बैंक की तरफ से एक्स शोरूम कीमत पर फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में आपको 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करने होगा, इसके बाद आपको करीब 12.94 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा।
मान लिजिए बैंक की ओर से अगर आपको 9% इंटरेस्ट के साथ 7 साल के लिए 12.94 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 20820 रुपये की EMI आपको अगले 7 साल के लिए भरनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 12.94 लाख रुपये का कार लोन सात साल के लिए 9 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो हर महीने करीब 20,820 रुपये की किस्त चुकानी होगी। इस दौरान पूरे सात साल में आप लगभग 4.55 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर भरेंगे। यानी एक्स-शोरूम प्राइस, ऑन-रोड चार्ज और ब्याज मिलाकर MG Windsor EV आपको लगभग 19.49 लाख रुपये की पड़ेगी।

किनसे होगा मुकाबला
JSW MG की ओर से Windsor EV को इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, Mahindra BE6 जैसी इलेक्ट्रिक SUV के साथ होता है।